बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक ड़ा अरविन्द चतुर्वेदी के निर्देश पर जनपद की पुलिस ने अपराधियो के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। नगर कोतवाली पुलिस ने 400 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है। कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र रघुवंशी ने बताया की मुखबिर की सूचना पर शहर के नागेश्वर नाथ मन्दिर के पास सुबह दस बजे एक आदमी गांजा बेचने के लिये आने वाला है। तभी हमारी टीम मे शामिल उ. नि अमित कुमार पाण्डये सिपाही राकेश कुमार के साथ मौके पर पहुँचकर इंतिजार करने लगे। कुछ देर के बाद एक व्यक्ति वहाँ आया तो पुलिस टीम उसको पड़ने गई तो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसको पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ पर उसने अपना नाम हरीनाथ यादव निवासी थाना कोठी ग्राम अलीपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा मे नाजायज गाँजा बरामद किया। कोतवाली प्रभारी ने आरोपी हरीनाथ को एनडीपीएक्स एक्ट पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

