भाजपा से जुड़कर तरक्की के लिए काम करें अल्पसंख्यक समाज
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हैदर अब्बास चांद ग्राम किन्तूर मे अली हैदर के आवास पर पंहुचकर अल्पसंख्यक समुदाय से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अल्पसंख्यकों को भरोसा दिलाया। रविवार को अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम किन्तूर स्थित अपने मित्र अली हैदर के घर पर पंहुचकर उपस्थित लोगों को विश्वास दिलाया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में मुस्लिम समाज के लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठाने का कार्य किया जा रहा है। मुस्लिम समाज के गरीबों के लिए योजनाएं चलाकर उनका जीवन स्तर उठाने का पूरा प्रयास कर हो रहा है। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि भाजपा से जुडकर अपने समाज की तरक्की के लिए काम करें। इस मौके पर मुशीर अहमद सिराज अहमद मो0रहमान रामदेव यादव मेड़ीलाल मौर्या छोटेलाल सदरे आलम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

