पिता पीछे कर रहा था ट्रैक्टर, पहिये के नीचे आ गया तीन साल का बेटा, सिर कुचलने से मासूम की हुई दर्दनांक मौंत,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। उसावां थाना क्षेत्र के गांव घुरेला में शनिवार को तीन वर्षीय बालक अर्पित की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। उसके पिता खेत से लौटकर ट्रैक्टर घर में खड़ा कर रहे थे, इसी दौरान अचानक अर्पित पीछे आ गया। परिवारवालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। दोपहर के समय शव को दफना दिया गया।
हादसा शनिवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। उस वक्त जयविंद अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई करके घर लौटे थे। परिवारवालों के मुताबिक जयविंद ट्रैक्टर पीछे करके घर में खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका तीन वर्षीय बेटा अर्पित ट्रैक्टर पर बैठने के उद्देश्य से पीछे आ गया। जयविंद ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बालक ट्रैक्टर की टक्कर लगने से गिर गया और उसके सिर से ट्रैक्टर का पहिया उतर गया। उसकी वहीं मौके पर ही मौत हो गई। इस बारे में जयविंद और परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने अर्पित को तुरंत उठाया लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। इस संबंध में परिवार वालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। दोपहर के समय उन्होंने शव को दफन कर दिया। जयविंद के छोटे भाई रिंकू ने बताया कि अर्पित दो भाइयों में छोटा था। जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ है, वह उनका अपना ही है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!