दीपावली से अब तक खराब पड़े ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीण आक्रोशित होकर बिजली घर प्रदर्शन किया
आई एम खान (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। दीपावली से कमालपुर गांव का ट्रांस्फार्मर खराब होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने अधिकारियों की हठधर्मिता को लेकर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी हर रोज सिर्फ आश्वासन देकर टाल रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इस बार रिश्वत न मिलने से पूरे गांव को जानबूझकर अंधेरे में रखा जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में धीरेन्द्र यादव, शैलेन्द्र यादव, श्यामवीर, राजेन्द्र, रामतीर्थ, आकाश यादव, चरन सिंह आदि प्रमुख थे।
आई एम खान (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

