भजन पर श्रद्धालु पंडाल में झूमने को मजबूर…..

आई एम खान (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। श्री श्याम सेवादार परिवार के तत्वाधान में आयोजित श्याम संकीर्तन में बाबा के दीवाने भक्तिरस में सरोबार हो गए। लेने आ जा खाटू वाले, गजब मेरे खाटू वाले भजन पर श्रद्धालु पंडाल में झूमने को मजबूर हो गए। बदायूं रोड पर आयोजित श्याम संकीर्तन में मुरादाबाद से पधारीं भजन गायिका शिल्पी कौशिक ने ’प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश, आजा आजा श्याम, बाबा कारोबार मेरो बालाजी चलावे’ आदि भजनों से श्याम भक्तों को भक्तिभाव से ओतप्रोत कर दिया। अनूपशहर से पधारे श्रवण लाड़ला ने भी बाबा के भजन प्रस्तुत कर सभी को जमकर रिझाया। गोपालकृष्ण ने गणेश वंदना सुनाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर आयोजक पीयूष मुरारी की 9वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर सभी ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान धर्मेन्द्र वार्ष्णेय, पुलकित वार्ष्णेय, डा0 गुंजन वार्ष्णेय, डा0 अनुज, चितरंजन, विशाल, आनंदप्रकाश, गोपाल मुरारी, कृष्णअवतार शर्मा, नरेन्द्र दिवाकर, नीरज सांई, अंकित, टिंकू, विकास आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

आई एम खान (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!