एआरटीओ अंकिता ने 9 बसों का किया चालान
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अंकिता शुक्ला ने सोमवार को जिले में अनाधिकृत बसों के विरुद्ध ताबड़तोड़ अभियान चलाया गया। इस अभियान में ए.आर.टी.ओ और पी.टी.ओ की संयुक्त टीम के द्वारा चलाया गया। जिसमे 9 बसों को सीज किया गया। यह बसें अयोध्या से लखनऊ मार्ग व बहराइच मार्ग से चेकिंग के दौरान पकड़ कर सीज की गई। जिन्हें बाराबंकी के नए बस स्टॉप पर बंद किया गया। जिला सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अंकिता शुक्ला ने बताया कि जानकारी में आया है कि जिले में बहुत सी बसें फैजाबाद से लखनऊ और लखनऊ से बहराइच सवांरिया भर भर के चल रही है जिनके विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। आगे शहर में भी ई रिक्शा के प्रति अभियान चलाया जाएगा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

