वैचारिक जहर को करें शिव के चरणों में अर्पण: राधा दीदी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में मनाई गई महाशिवरात्रि
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर
हैदरगढ़ बाराबंकी। आज मानव में दूषित मानसिकता का जहर भर गया है। मानव को परखना मुश्किल हो गया है। ऐसे में आप सभी अपने चरित्र में जो भी वैचारिक जहर है उसे महाशिवरात्रि पर शिव जी के चरणों में अर्पित करें ।उक्त बात प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय लखनऊ सेंटर की प्रशासिका राधा दीदी ने आज हैदरगढ़ के महाशिवरात्रि उत्सव में कहीं। ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय के हैदरगढ़ सेंटर के द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि पर्व के कार्यक्रम में बोलते हुए राधा दीदी ने कहा कि शिव जी को आप अपने गंदे विचारों को अर्पित कर दीजिए। उन्होंने कहा कि क्रोध एवं झूठ तथा कुरीतियां यह वह अर्क व धतूरा है जिन्हें शिवजी स्वयं अपने भक्तों से लेना चाहते हैं। दीदी ने कहा कि मन यदि शांत होता है तो शरीर स्वस्थ होता है। इसलिए समझे कि मानव जीवन मूल्यवान है। परमात्मा के गुणों पर सभी का अधिकार है। ऐसे में रामराज्य लाने के लिए इंसान को रामजी के चरित्र को भी अपने जीवन में उतारना होगा। इस मौके पर शिक्षा दीदी एवं उमा दीदी ने भी अपने विचार रखे। महाशिवरात्रि उत्सव कार्यक्रम में दिव्या ने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर ब्रम्हाकुमारी बहनों ने राधा दीदी की उपस्थिति में तमाम भाइयों के संग महाशिवरात्रि पर्व के परिपेक्ष्य में केक काटा और बाबा जी का हैप्पी बर्थडे भी किया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।राधा दीदी ने सभी बहनों और भाइयों को माउंट आबू में होने वाले शिविर के लिए आमंत्रित किया किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वीरेंद्र सिंह, राजकुमार पांडे, कैलाश मिश्रा, दीपा बहन, शशि बहन, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया, पप्पू साहू, ओम प्रकाश गुप्ता, वंश बहादुर सिंह, पारसनाथ सिंह, डॉ राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन बीना अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अनुज कुमार, योगेश अवस्थी, संतोष मिश्र, जगजीवन गौतम,गणेश अग्रवाल, शिव बहादुर सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

