आई आर एस अधिकारियों की चैनपुरवा कायाकल्प फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित फ़ील्ड विज़िट

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। ग्राम रजौली देवा में मधुमक्खी वाला के प्रतिष्ठान पर आईआईएम लखनऊ में मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में सम्मिलित 44 आईआरएस अधिकारियों की फील्ड विजिट आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में ग्राम चैनपुरवा से आई महिलाओं और लड़कियों ने अतिथियों का तिलक लगा कर और ग्लेडियोला फूल दे कर स्वागत किया। गांव की लड़कियों ने शुभ मंगल हो, शुभ मंगल हो गीत गाकर अतिथियों के लिए मंगलकामनाओं की प्रार्थना की।  कार्यक्रम में जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक वर्तमान में सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी ने उपस्थित अधिकारियों को चैनपुरवा कायाकल्प फाउंडेशन के बारे में बताते हुए कहा कि कभी अवैध शराब बनाने, पीने और बेचने के लिए बदनाम चैनपुरवा गाँव के सर्वांगीण विकास में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। डॉ0 चतुर्वेदी ने बताया कि उनके प्रयासों में जिलाधिकारी बाराबंकी, मुख्य विकास अधिकारी,बाराबंकी सहित सरकारी तंत्र द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ ग्राम वासियों को पहुंचाने का महत्वपूर्ण काम किया जा रहा है। दूसरी ओर बहुत सी समाजसेवी संस्थाओं और व्यक्तियों द्वारा समय और संसाधन द्वारा मदद की जा रही है। उन्होंने समाज के उच्च और सुविधा संपन्न वर्ग से अपने समाज के कमजोर, साधन विहीन और अवसर विहीन लोगों का हाथ थाम कर उन्हें प्रगति का रास्ता दिखाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बाराबंकी के प्रगतिशील किसान पद्मश्री राम सरन वर्मा ने खेती में नवाचार के सूत्र बताए। डॉक्टर अखिलेश सिंह ने ग्लोबल विलेज योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए ग्राम पंचायत को विकास की धुरी बताया।
आईं आई एम के प्रो॰ क्षितिज ने इस फील्ड विजिट को व्यावहारिक ज्ञान की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण बताया। डीसी एन आर एल एम वीके मोहन ने सरकार की विकास नीति का हवाला देते हुए चैनपुरवा में हो रहे कार्यों में तेजी लाने का आश्वासन दिया। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री एकता सिंह ने चैनपुरवा मॉडल पर जनपद के अन्य 8 गावों में विकास की बात कही। उन्होंने ने चैनपुरवा की महिलाओं से बात करते हुए जल्दी ही जिलाधिकारी के साथ गांव भ्रमण पर आने का आश्वासन दिया।
मधुमक्खी पालन, शहद निकलना और बीज वैक्स से दीपक बनाने के बारे में डेमो देते हुए निमित सिंह ने रोचक जानकारियां साझा की। उल्लेखनीय हो कि मन की बात प्रोग्राम में प्रधानमंत्री, भारत सरकार ने निमित सिंह के कामों की पुरजोर सराहना की थी। इस अवसर पर श्रीमती पूजा सिंह, कृष्णमोहन सिंह, आमिर हनीफ, प्रभंजन तिवारी, मुकेश आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय हो कि चैनपुरवा कायाकल्प फाउंडेशन के लिए गर्व की बात है कि पिछले एक वर्ष में तीसरी बार आई आई एम लखनऊ ने अधिकारियों की फील्ड विजिट के लिए चैनपुरवा विकास मॉडल के रूप चयन किया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!