यूएई हमारे आंतिरक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा हैः तुर्की
https://www.smnews24.com/?p=5819&preview=true
तुर्की ने संयुक्त अरब इमारात पर अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है।
तुर्की के गृहमंत्री सुलैमान सूवीलू ने कहा है कि यूएई उनके देश के भीतर संकट पैदा करना चाहता है। सुलैमान सूवीलू ने रविवार को बताया कि अंकारा ने कुछ एसे लोगों को गिरफ़्तार किया है जिनको यूएई उकसाकर तुर्की को क्षति पहुंचाने के प्रयास में है।
तुर्की के गृहमंत्री ने कहा कि गिरफ़्तार किये गए लोगों में से कुछ, तुर्की के विभिन्न क्षेत्रों में तुर्की विरोधी अभियान में लिप्त थे। उन्होंने कहा कि इससे तुर्की के बारे में यूएई की विध्वंसक भूमिका का पता चलता है। सुलैमान सूवीलू ने स्पष्ट किया कि यह लोग तनाव फैलाकर उपद्रव के प्रयास में थे किंतु समय रहते उनको गिरफ़्तार कर लिया गया।

