मानक के अनरूप हो रही मसौली रजबहा नहर की सिल्ट सफाई….

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। मानक के अनरूप हो रही मसौली रजबहा नहर की हो रही सिल्ट सफाई का मुद्दा राष्ट्रीय किसान मजदूर सगठंन के ब्लाक अध्यक्ष राहुल गुप्ता द्वारा उठाये जाने पर रविवार को अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार वर्मा ने अपने अधीनस्थों के साथ नहर खुदाई का जायजा लिया।
बताते चलें कि मसौली रजबहा नहर की सिल्ट सफाई में बरती जा रही अनियमितता को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लाक अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी बेडवार तक सिल्ट सफाई न होने के कारण सरकार का खेतो तक पानी पहुँचाने के दावे में पलीता लगा रहे ठेकेदार की मनमानी पर अधिशासी अभियंता राकेश कुमार वर्मा ने जमकर फटकार लगाते हुए पुनः सफाई के निर्देश दिये। अधिशासी अभियंता के साथ आये अवर अभियंता यशोदरा विष्ट ने बताया कि नहर की सिल्ट सफाई मानक के अनरूप नही पायी गयी पुनः सफाई के निर्देश देते हुए दो दिन बाद पुनः जायजा लेने की बात अधिशासी अभियंता ने दी है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!