खेत में रखा गया देशी बम घास काट रही महिला का हांथ लगने से फट गया महिला गम्भीर…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। खेत में छुपा कर रखा गया देशी बम घास काट रही महिला का हांथ लगने से फट गया। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए परिजन ले गए जिला अस्पताल। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बदोसरांय पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। रविवार को सुबह करीब 11 बजे शोभावती पत्नी बलराम निवासी मेलारायगंज गांव में ही ईदगाह के सामने सफदरगंज बदोसरांय मार्ग पर नेवल वर्मा के खेत के किनारे लगा गड़रा काट रही थी। गडरे के बीच में उसे एक पोटली नुमा कोई चीज दिखाई दी। जिसपर उसका हाशिया भरा हाथ पड़ गया। हाथ पड़ते ही तेज आवाज के साथ बिस्फोट हो गया और महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना महिला के परिवार के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने उसे उठाकर इलाज के बाराबंकी लेकर चले गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा ने घटनास्थल की जांच पड़ताल शुरू कर दिया। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच के मौके फोरेंसिक टीम बुलाई गई है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!