अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन….

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत सफदरगंज स्थित कल्यानी नदी गौवर्धन घाट पर अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन जिले के प्रसिद्ध पहलवान साबिर त्रिलोकपुर की देखरेख में आयोजित की गयीं जिसमे हिमाचल प्रदेश के पहलवान अशोक कुमार ने दिल्ली के पहलवान रवि को पटखनी देकर खिताब जीता वही महिला पहलवानों की कुश्ती में मेरठ की आशु पहलवान ने बनारस की रिंकी पहलवान को पटखनी दी
अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा के मंजीत कुमार, राजस्थान के सोवित , मेरठ के जगदीश, सहारनपुर के मो0 अली, अयोध्या के जगदीश, इलाहाबाद के सुखवीर, शाहजहांपुर के सलीम, चित्रकूट के विजय कुमार, कानपुर के ओमवीर, बलिया के बालचंद्र, बरेली सर्वेश तिवारी, त्रिलोकपुर के साबिर पहलवान, गोरखपुर की सान्या पहलवान ने अपनी पहलवानी का जलवा दिखाया। दंगल खिताब जीतने वाले पहलवान अशोक कुमार को 11 हजार, महिला पहलवान आशु को 8 हजार एव दूसरे नम्बर पर रहने वाले पहलवानों को 31 सौ का नगद पुरुस्कार दे कर सम्मानित किया गया। दंगल देखने के लिए आसपास की भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!