सहायक आयुक्त औषधि बरेली के निर्देशन में गुरुवार को औषधि निरीक्षक बरेली/ बदायूं औषधि निरीक्षक पुलिस बल के साथ मेडिकलों पर चला छापा मार अभियान ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। गोपनीय सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त औषधि बरेली संजय के निर्देशन में गुरुवार को औषधि निरीक्षक बरेली/बदायूं विवेक कुमार सिंह ,बबीता रानी औषधि निरीक्षक जनपद बरेली , नेहा वैश औषधि निरीक्षक पीलीभीत ने थाना अलापुर पुलिस बल के साथ गांव अभियासा में छापामार अभियान चलाया। टीम ने गांव में अर्जुन सिंह पुत्र द्वारिका प्रसाद के अवैध रूप से संचालित न्यू अर्जुन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान लगभग 265000 रुपए की अवैध औषधियां सीज की गईं। वहीं 8 संदिध औषधियों के नमूने जांच व विश्लेषण हेतु संग्रहित किए गए। अभियुक्त के विरुद्ध विवेचन उपरांत माननीय न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!