यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म से हटाए 56 लाख वीडियो, इनमें से 17 लाख भारत के
प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986
प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने कंपनी के सामुदायिक दिशानिर्देशों के उल्लंघन के चलते अपने प्लेटफॉर्म से करीब 56 लाख वीडियोज को हटा दिया है। इसमें से अकेले एक-तिहाई करीब 17 लाख वीडियो भारत में हटाए गए हैं। यूट्यूब ने अपनी 2022 की तीसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर की रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। बता दें कि यूट्यूब ने पिछली तिमाही में क्रंमश: 13 लाख और 11 लाख वीडियो भारत से हटाए थे।वैश्विक स्तर पर यूट्यूब ने कंपनी के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए अपने मंच से 56 लाख वीडियो को हटाया है। कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मशीन द्वारा पकड़े गए वीडियोज में से 36 प्रतिशत को तत्काल हटा दिया गया है। इन वीडियोज पर एक भी व्यूज नहीं थे। वहीं 31 प्रतिशत वीडियो पर 1 से 10 व्यूज मिले थे। कंपनी ने कहा कि दिशानिर्देशों के उल्लंघन के चलते करीब 73.7 करोड़ कमेंट्स को भी डिलीट किया गया है। यूट्यूब के आंकड़े बताते हैं कि 99 फीसदी कमेंट्स पर उसके ऑटोमेटेड सिस्टम ने ही अलर्ट जारी कर दिया था जिसके बाद इन कमेंट्स को डिलीट कर दिया है। जबकि 1 फीसदी कमेंट्स को यूजर्स की शिकायत पर हटाया गया है। साल की तीसरी तिमाही में हटाई गई सबसे ज्यादा वीडियो की संख्या के मामले में भारत के साथ इंडोनेशिया, अमेरिका, ब्राजील और रूस ने भी टॉप 5 में जगह बनाई है। बता दें कि भारत ने यूट्यूब से वीडियो हटाए जाने वाले देशों की लिस्ट में लगातार 11 तिमाहियों तक टॉप किया है।
प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986

