मतदाता की अंतिम सूची जारी होने के बाद खामियों को सुधारने में जुटा अमला
प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986
निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। निर्वाचन विभाग ने पिछले दिनों मतदताा सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है, लेकिन इसके बाद भी मतदाता सूची में कुछ खामियां रह गई हैं। इनमें नाम से लेकर क्षेत्र तक की समस्याएं शामिल हैं। लोग इन खामियों को लेकर निर्वाचन कार्यालय में पहुंच रहे हैं। प्रशासन की तरफ से आपत्तियों के बाद इन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। बीएलओ भी बूथ स्तर पर इन खामियों को दुरुस्त कर रहे हैं। जिले में कुल 19 नगरीय निकाय हैं। इनमें नगर निगम, दो नगर पालिका व 16 नगर पंचायत शामिल हैं। पिछले दिनों प्रशासन ने इन सभी नगरीय निकायों के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। जिले के कुल 1081 बूथों पर 11.52 लाख मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें सबसे अधिक 8.59 लाख मतदाता नगर निगम क्षेत्र में शामिल हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि सभी निकायों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है। कुछ जगह अभी खामियों की शिकायत आ रही है। ऐसे में अब इन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। अगर किसी मतदाता को अपने वोट को लेकर कोई आपत्ति है तो वह अपने बीएलओ के पास जाकर बता सकता है। अब केवल खामियों को सुधार करने का काम किया जाएगा।
प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986

