बेख़ौफ़ लुटेरों ने ईट भट्टे पर बोला धावा, एक लाख की लूट मुंशी व चौकीदार को बंधक बनाया बंधक, लुटेरे फरार

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। अज्ञात लुटेरों ने ईट भट्टे पर धावा बोलकर मुंशी व चौकीदार को मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। लुटेरे करीब 1 लाख की नकदी व तीन मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने गहन जांच-पड़ताल करते हुए उपस्थित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी को सख्त हिदायत देते हुए शीघ्र खुलासा करने की बात कही। मौके पर पहुंची अपराध शाखा की टीम ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रामनगर अंतर्गत लखनऊ बहराइच हाईवे से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ग्राम सिरौली कला के पास श्रीराम ब्रिक फील्ड पर बीती रात अज्ञात लुटेरों ने पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे तोड़े तथा विद्युत सप्लाई बाधित कर टीन के अंदर लेटे मुंशी गंगासागर पुत्र ईश्वरदीन व अंकित पुत्र हरिश्चंद्र तथा चौकीदार जयकरण पुत्र राजकुमार निवासी गण मुसईखेड़ा बछरावां जनपद रायबरेली को डंडो से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लुटेरों ने सभी के मोबाइल छीन कर सभी लोगों को एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। तथा दूसरे कमरे में रखी लाखों की नगदी लूट कर फरार हो गए। काफी देर तक अंदर बंद लोग घायल अवस्था में चीख-पुकार करते रहें सुबह करीब 5 बजे दूसरे ईट भट्ठा कर्मी ने इन लोगों को बाहर निकाला। घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी गयी। सूचना पाते ही थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रामनगर भिजवाया प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जयकरण व गंगासागर को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर गहन जांच पड़ताल करते हुए उपस्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर बीनू सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक को सख्त हिदायत देते हुए शीघ्र ही खुलासा करने के निर्देश दिए। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लूटी हुई रकम के बारे में कुछ भी कह पाना संभव नहीं है क्योंकि इन लोगों का लेखा-जोखा व्यवस्थित नहीं है कर्मचारी मुंशी व भट्ठा मालिक की बातों से विरोधाभास आ रहा है। वहीं भट्ठा मालिक ने बताया कि करीब 1 लाख 90 हजार रुपये अलग-अलग स्थानों पर रखे हुए थे जिसमें से करीब 1 लाख रुपये अज्ञात लुटेरे लूट ले गए हैं और दूसरे स्थान पर रखा 90 हजार पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। लेखा-जोखा का मिलान कराया जा रहा है। भट्ठा मुंशी अंकित पुत्र हरिश्चंद्र के द्वारा स्थानीय थाने पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।  सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!