उत्तर प्रदेश में भी चल रही है जोड़-तोड़ की सियासत! अखिलेश ने महाराष्ट्र की तर्ज पर फेंका बड़ा पासा
प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने जब से यह बयान दिया, ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि पोंछा लगाएगा’, तभी से सियासी गलियारों में खासकर मुस्लिम समुदाय में इस बात की चर्चाएं सबसे ज्यादा हो रही हैं, क्या मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी को बचाने के लिए आजम खान ने इस तरीके का बयान दिया है…क्या उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी बड़े सियासी उलटफेर को लेकर चुनावी बिसात बिछाई जा रही है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ‘सौ विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ’ के बयान के बाद सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि राजनीतिक विश्लेषक इसे महज चुनावी तंज ही मानकर चल रहे हैं। सिर्फ सौ विधायक ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में इन दिनों प्रतीकात्मक तौर पर मुस्लिमों के लिए प्रयोग की जाने वाले ‘अब्दुल’ की भी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।
चुनाव के समय मोदी और ईवीएम का अपमान करना कांग्रेस की खासियत:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गुजरात में पांच दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। कल यानी शनिवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में भाजपा नेता अपनी पार्टी के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। पीएम मोदी भी तूफानी प्रचार में जुटे हैं। मोदी ने शुक्रवार को कांकरेज और पाटन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। मोदी ने गुरुवार को 50 किमी लंबा रोड शो किया थापीएम मोदी ने पाटन में एक जनसभा को संबोधित किया। मोदी ने पाटन में कहा कि कांग्रेस की विशेषता चुनाव के समय मोदी का अपमान करना और मतदान के समय ईवीएम का अपमान करना है। यह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि कांग्रेस ने इस चुनाव में हार मान ली है। गुजरात के लोगों को बीजेपी पर भरोसा है,मोदी ने आगे कगहा कि गुजरात को विकसित गुजरात बनाने के लिए गुजरात की नारी शक्ति की भूमिका बहुत बड़ी है। पिछले 20 वर्षों में सूखा, बेमौसम, सुजलाम ने सुफलाम के माध्यम से हरी-भरी धरती बनाने का काम किया है।
प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986