जिला प्रशासन ने कड़ा रूख सरकारी अख्तियार करते सरकारी भूमि को भू माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया।

प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986

मसौली बाराबंकी। जिले में चल रहे अवैध प्लाटिंग के कारोबार को लेकर जिला प्रशासन ने बुधवार को कड़ा रूख अख्तियार करते सरकारी भूमि को भू माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया। राजस्व और पुलिस टीम के साथ बुधवार को नायब तहसीलदार के पी सिंह ने ग्राम पंचायत चन्दवारा व सफदरगंज सीमा में मैक्स इन्फ्रावेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अब्दुल खालिक, मो उस्मान सिद्दीकी उर्फ मुन्ना व पुर्व प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र चौधरी द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर सरकारी अभिलेखों में दर्ज गाटा संख्या 817 नाले को पाटकर अतिक्रमण कर लिया गया था। साथ ही हाईटेंशन लाइन के खम्बो के किनारे जेसीबी से मिट्टी खोद ली गई थी। नायब तहसीलदार के पी सिंह ने पटे हुए नाले को खुदवा कर अतिक्रमण मुक्त कराया। साथ ही बताया कि विधुत विभाग और बाढ़ कार्य खण्ड को एसडीएम सदर के माध्यम से रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं हाईवे स्थित प्यारेपुर सरैया गौशाला के पीछे चन्दवारा पंचायत की भूमि गाटा संख्या 1093,1094 व 1095 पर चल रही अवैध प्लॉटिंग पर भी सरकारी नाला और नवीन परती पर अवैध किया गया था। जिसे नायब तहसीलदार के पी सिंह की अगुवाई में ध्वस्तीकरण करते हुए नाले को खोदवाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। नायब तहसीलदार के पी सिंह ने टीम में मौजूद कानून गो आशुतोष उपाध्याय लेखपाल भानू वर्मा व महेन्द्र गुप्ता को सम्बन्धित प्रकरण में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई से भू माफियाओं में हडकंप मचा हुआ है।  प्रियंका श्रीवास्तव यूनिट हेड उत्तर प्रदेश लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) सुपर फास्ट मिडिया 9454519986

Don`t copy text!