ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास की गति होगा इजाफा: प्रमोद
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। नगर निकाय चुनाव की कोठी डीह वार्ड में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि रहे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब तक गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले हर व्यक्ति का उत्थान नहीं होगा, तब तक पं दीनदयाल उपाध्याय का सपना साकार नहीं होगा। पं दीनदयाल उपाध्याय के सपने को पूरा करने के लिए देश की जनता ने डबल इंजन के सरकार दी है। उसके माध्यम से हर गरीब को भोजन, शुद्ध पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं तथा आवागमन के मार्ग अच्छे हो, अच्छी व रोजगारपरक शिक्षा हो जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन-रात परिश्रम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज हमारा देश पूरे विश्व में अपने कीर्तिमान गढ रहा है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। उसी तरह सीएम योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं की कमर तोड़ दी। यह सब काम हो पा रहा है क्योंकि आपने योगी और मोदी पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि विकास की गंगा को अपने क्षेत्र में अगर लाना है तो अपने वार्ड से सभासद को जीता कर विजायी बनाना होगा। आप विश्वास रखें डबल इंजन की सरकार ने जब इतना कमाल किया है तो ट्रिपल इंजन की सरकार होगी तो निश्चित रूप से विकास की गति आपके घर के द्वार तक पहुंचेगी। इस अवसर पर निकाय चुनाव संयोजक रविकांत शुक्ला, नगर महामंत्री सूरज सिंह, विनीत रस्तोगी, रोहिताश दीक्षित, अरुण रावत, सर्वेश दीक्षित, दिलीप रावत, अनिल यादव, मुकेश यादव, अमर सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

