रोहित सिंह ने किया जनसम्पर्क, मांगे वोट

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाली रिंकी सिंह के पक्ष में रविवार को उनके पति रोहित सिंह ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ में नगर की गलियों में घूम-घूम कर मतदाताओं से जनसम्पर्क किया और रिंकी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बंकी की अध्यक्ष पद की सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है इस बार इस सीट पर पूर्व चेयरमैन स्व. अंशू सिंह की पुत्रवधू रिंकी सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में कूदी हैं। उनके समर्थन में रविवार को उनके पति रोहित सिंह अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ में नगर पंचायत बंकी के वार्ड नं-13 दक्षिण टोला-4, वार्ड नं-2 दक्षित टोला-3, वार्ड नं-1 उत्तर टोला, वार्ड नं-11 नई बस्ती, वार्ड नं-5 जीतनगर मंझपुरवा की गलियों में घूम-घूमकर रिंकी सिंह का प्रचार किया और उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर बोलते हुए रोहित सिंह ने कहा कि नगर पंचायत बंकी के लिए मेरी स्व. मां ने कई ऐतिहासिक विकास कार्य कराये थे उन्होने नगर पंचायत बंकी को जो आदर्श नगर पंचायत बनाने का सपना देखा था वह सपना अधूरा रह गया उसी सपने को पूरा करने के लिए रिंकी सिंह चुनाव मैदान में उतरी हैं। अगर आप लोग के सहयोग से रिंकी सिंह चेयरमैन बनी तो नगर पंचायत बंकी को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाया जायेगा और जो यहां पर विकास कार्य अधूरे पड़े हैं उन विकास कार्यों को पूरा कराया जायेगा। जनसम्पर्क में अंकुर मिश्रा, ज्ञानेन्द्र आर्या, सूरज सिंह, अतुल सिंह, शुभाकर सिंह, कुलदीप यादव, आलोक सिंह, भोला सिंह, प्रहलाद सिंह सहित सैकड़ो समर्थक शामिल रहे।  बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!