बदमाशों ने युवक की चाकू घोंपकर की हत्या

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

इंस्टाग्राम पर जान से मारने की मिली थी धमकी

बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क किनारे चाय की दुकान पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। रंजिश में हत्या की बात कही जा रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ के आधार पर हत्यारों का पता लगाने में जुट गई है। भीड़भाड़ वाली जगह पर युवक की हत्या से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। शहर से गुजरे लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर पल्हरी चौराहे के निकट स्थित पेट्रोल पंप के बगल चाय की दुकान है। शनिवार रात करीब नौ बजे कुछ युवक यहां खड़े थे। यहीं पर भितरी पीरबटावन मोहल्ले का सुकांतो शर्मा उर्फ प्रिंस (30) भी खड़ा था। प्रिंस से युवकों की कहासुनी हुई और इसी दौरान युवकों ने प्रिंस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। जमीन पर गिरे प्रिंस को देखकर लोग मौके पर पहुंचे। आनन फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक के निजी अंग पर भी हमला किया गया। अस्पताल पहुंचे परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। देर रात तक पुलिस इसे लेकर शहर में सक्रिय रही। एसएसपी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस हत्यारों का पता लगा रही है। परिजनों ने बताया कि प्रिंस का कुछ दिन पहले ही कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। तभी से युवक इंस्टाग्राम एप पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वहीं कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के आधार पर हत्या करने वालों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!