छेड़छाड़ के आरोपी से घूसखोरी की मांग करने पर एसएसपी ने दो सिपाहियों को किया सस्पेंड, दोनों सिपाहियों के विरूद्ध विभागीय जांच शुरू,
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोपी से घूसखोरी के मामले में दो सिपाहियों को एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह ने सस्पेंड किया है। इन पर आरोप है कि आरोपी से रिश्वत मांगने के साथ ही उसे पूरे मामले से बचने के सुझाव भी दे डाले। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो एसएसपी ने जांच के बाद यह कार्रवाई कर दी। मामला उसहैत थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक किशोरी से पिछले दिनों छेड़छाड़ की गई थी। मामले की तहरीर परिजन थाने लेकर पहुंचे। जबकि यहां तैनात सिपाही अभिषेक गोयल और मनोज कुमार उन्हें मिल गए और तहरीर ले ली। इसके बाद दोनों सिपाही आरोपी पक्ष के पास पहुंचे और उसे जेल भेजने की धमकी दी। पूरा मामला खत्म करने के लिए 10 हजार रुपये मांगे और आठ हजार में सौदा तय हो गया। हालांकि रुपए मांगने समेत पूरी सौदेबाजी का ऑडियो आरोपी पक्ष ने बना लिया। जबकि बाद में से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
जांच में सही निकले आरोप:- सीओ उझानी ने पूरे मामले की एसएसपी के निर्देश पर जांच की तो शुरुआत में आरोप सही निकले हैं। सीओ की रिपोर्ट पर एसएसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कराई गई है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

