चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन किसानों को समर्पित रहा: गोप पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी सिंह की जयन्ती पर सपाईयों ने किया याद
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। भारत देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन किसानों मजदूरों को ही समर्पित रहा है। किसान हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए ही आज पूरा भारत उनको किसान मसीहा के नाम से पुकारता है। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने शुक्रवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में व्यक्त किए। पूर्व मंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह वह व्यक्ति थे, जिन्होंने अपनी विचारधारा से भारतीय राजनीति में खेती-बाड़ी करने वाले किसानों को ही नहीं बल्कि भारत के मजदूरों को भी उनका हक दिलवाया। चौधरी साहब ने कभी भी अपना सिद्धांत नहीं छोड़ा। उन्होंने तमाम शिक्षण संस्थान खोलकर ग्रामीण अंचल में किसानों मजदूरों के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का काम किया। उन्होंने तमाम सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। राजनीति में उनके व्यवहार के विपक्षी भी कायल थे। स्व मुलायम सिंह यादव भी हमेशा चौधरी चरण सिंह विचारों से प्रेरित रहते थे। जब-जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनती थी हमेशा किसान हितों को लेकर काम करती थी। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसान मसीहा यूं ही नहीं बने, उसके लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों और मजदूरों को समर्पित कर दिया। विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व विधायक राममगन रावत, पूर्व प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा पप्पू, हिमांशु यादव, कामता प्रसाद यादव, नसीम कीर्ति, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख हसमत अली गुड्डू, जिला सचिव शीतला सिंह, ज्ञान सिंह यादव, सुरेश चंद्र गौतम, तौकीर कर्रार, दानिश सिद्दीकी आदि प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

