जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर होगा समाधान: डीएम

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में ‘‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर’’ जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। शासन के निर्देश के क्रम में ‘‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर’’ (19 से 25 दिसम्बर, 2022) के मध्य तक मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पूरे भारत में 25 दिसम्बर को भारत सरकार द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गयी है। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस है, जो हमेशा के लिए आदर और सम्मान देने के लिए सुशासन दिवस के रूप में घोषित किया गया है। इस अवसर पर जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना ही ‘‘सुशासन सप्ताह’’ का मुख्य उद्देश्य है। इस अभियान के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित रूप से मौके पर समाधान कराया जा रहा है, इससे एक ओर जहां जन समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जनता और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। कार्यशाला के दौरान उत्कृष्ट कार्य की फिल्म का प्रदर्शन, ‘‘बच्चे का ज्ञान गुरू जी की पहचान-मिशन पहचान’’, पोषण पुनर्वास सेंटर का उद्घाटन, चौनपुरवा-सूरतगंज में महिलाओं के उत्थान एवं जीवनशैली का उच्चीकरण आदि विभिन्न कार्यक्रम सहित अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बच्चों का ज्ञान गुरु जी की पहचान में बच्चों के विचार, सामान्य ज्ञान, शनिवार के दिन फन डे आदि का कार्य कराया जाता है। सीएमएस पुरुष ने बताया कि एनआरसी में बेड, स्वास्थ्य सुविधा, कुपोषित बच्चों को सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। जिला पोषण समिति समय-समय पर निरीक्षण करके कुपोषित बच्चों को कैसे पोषण देना है, जागरूक किया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान विभागीय प्रगति को जानने के उद्देश्य डॉ0 राहुल सिंह, अनुपमा यादव, सुमिता सिंह, कीर्ति सिंह, विपिन यादव, पद्म अय्यर की टीम ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी पुलिस, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!