मां से बढ़कर कोई अच्छा दोस्त नही, रत्नेश कुमार
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। मां से बढ़कर कोई अच्छा दोस्त नही और पिता से बढ़कर कोई शुभचिंतक नही हो सकता है। बालिकाओं को अपने दिल की हर बात माँ से साझा करनी चाहिए। यह विचार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवा में बालिकाओं की सुरक्षा विषय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन 1098 के निदेशक रत्नेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। रत्नेश कुमार ने बाल विवाह को रोकने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि शादी हर व्यक्ति के जीवन का सबसे हसीन सपना होता है, यह सपना किशोर किशोरियां कम उम्र में ही देखने लगती हैं, बालिकाओं को चाहिए वे शादी नही बल्कि अपने कैरियर का सपना देखें, जब कैरियर बनेगा तो शादी का सपना सुंदर और सुखदाई होगा। रत्नेश कुमार ने अपने मोटिवेशनल भाषण में बालिकाओं को सोच मजबूत की, उन्होंने बताया कि गांव, घर, परिवार का बाल सुरक्षित माहौल बनाना हम सभी का फर्ज है। कैरियर की चिंता करने वाले बच्चे फिजूल के कामों में दिमाग नही लगाते। निदेशक ने किशोर न्याय अधिनियम और पोक्सो एक्ट के प्रावधानों के बारे में बताकर बालिकाओं को कानूनी जानकारी दी। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक जियालाल ने मुसीबत में फंसे बच्चों को मदद के लिए हेल्पलाइन नम्बरों चाइल्ड लाइन 1098, पुलिस मदद के लिए 112, 1090 साइबर सुरक्षा के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ सुविद्या वत्स ने बालिकाओं को यातायात नियमो की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि नियम ही जीवन है, नियम से रहना, खाना, सड़क पर चलना यह सभी नियम जीवन को उत्कृष्ट बनाते हैं। सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात के नियमों को पालन करना चाहिए। इस अवसर पर बालिकाओं ने क्रिसमस ट्री को सजाकर क्रिसमस उत्सव मनाया। बालिकाओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर चाइल्ड लाइन टीम सदस्य फ़कीरेलाल जीजीआईसी की प्रवक्ता रचना सान्याल, सुनीला कुमारी, श्वेता, विनीता, ललिता, कंचन कुमारी, सुनीता वर्मा, साधना वर्मा, फरहाना, शोभा, अनामिका वर्मा,अकीला बानो व कालेज के स्टाफ सहित 397 बालिकाएं उपस्थित रहीं।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

