पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

बाराबंकी। थाना देवा पुलिस ने तीन पशु तस्करो को गिरफ्तार कर उनके पास से नाजायज मार्फिन सहित एक मोटर साइकिल बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश पर जनपद भर मे अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। वहीं थाना देवा प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर ग्राम सैहारा के पास आरिफ, इमरान, मो समीम को गिरफ्तार कर उनके पास से 290 ग्राम मारफीन जिसकी कीमत लगभग 85 लाख रुपये बताई जा रही है। एक बाँका एक हीरो डिलाक्स मोटर साईकिलएवं 370 रुपये बरामद किया है  थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की ये तीनो पशु की तस्करी भी करते थे । फिलहाल पुलिस ने तीनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना कर दिया है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!