लखनऊ(एसएम न्युज24टाइम्स) बिहार समाज सेवा समिति, कानपुर के लोको पायलट साथियों के द्वारा जरुरतमंदों के बीच कंबल एवं गर्म कपड़े का वितरण किया गया। विगत रात्रि सचान चौराहा पर एकत्रित होकर कानपुर के सभी लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट के द्वारा निराला नगर, गोविंदनगर, जूही, गौशाला, बर्रा बायपास, कारगिल पंप, शास्त्री चौक, हेमंत विहार आदि स्थानों के फुटपाथ पर सोए गरीब जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल और गर्म कपड़े का वितरण किया गया। बिहार समाज सेवा समिति के द्वारा विगत तीन वर्षों से लगातार कंबल और गर्म कपड़े का वितरण किया जाता है। इस समास सेवा में कुन्दन सिंह वीरू, राजेश रंजन, रजनीश, प्रवीण, मनिहरण, गणेश, रवि शास्त्री, कुन्दन, अमित, आनंद, कृष्णदेव, उत्पल, संजीत, उमाशंकर, पप्पू, विपिन, अजीत भारती आदि लोको पायलट उपस्थित थे। मामुन अंसारी (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
Related Posts

