पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98 वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनायी गयi

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98 वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनायी गयी ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी मसौली डॉ0 संस्कृता मिश्रा एव एडीओ पंचायत जानकीराम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकों एव सफाईकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए खण्ड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता मिश्रा ने दिवंगत नेता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह पूरे देश के सर्वमान्य नेता थे। उनके नेतृत्व में देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ। पक्ष विपक्ष दल के नेता भी उनका दिल से सम्मान करते थे। उनकी विदेश नीति बहुत कारगर रही। अटल जी की सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया। सुशासन दिवस के मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह प्रशस्ति पत्र अंतिम प्रशस्ति पत्र नही है बल्कि आप सभी के उत्साहवर्धन के लिए आपका सम्मान किया गया है मुझे पूरी उम्मीद ही नही विश्वास है कि आप लोग बेहतर कार्य कर पंचायत का नाम रोशन करेंगे। एडीओ पंचायत जानकीराम ने पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी सर्वमान्य नेता थे जिनकी कल्पना नही की जा सकती हैं सरकार ने अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय सराहनीय कदम है। कार्यक्रम में अटल जी द्वारा लिखी गयी कविताओं को पढा गया। कार्यक्रम में प्रधान संघ के अध्यक्ष मुबीन सिकन्दर, महामंत्री विनय वर्मा सहित ग्राम प्रधान बड़ागांव ग्राम प्रधान नूर फातिमा, प्रधान उर्मिला वर्मा, रमेशचंद्र जयसवाल, रंजीत कुमार, विजय बहादुर वर्मा, पंचायत सचिव कृष्ण कुमार सिंह, मो0 आकिब जमाल, बीना चतुर्वेदी, शैलजा तिवारी, आशीष कुमार वर्मा, सियाराम सहित पंचायत सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!