सरदार जगदीप सिंह होंगे शोभायात्रा के खास आर्कषण

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। गुरुनगरी अमृतसर के हेड कांस्टेबल जगदीप सिंह के साथ अगर आपको सेल्फी खींचनी है तो स्टूल या कुर्सी साथ लानी पड़ेगी। दरअसल, जगदीप दुनिया के सबसे लंबे पुलिस वाले हैं। उन्हें देख हर कोई दंग रह जाता है। उनकी खास शख्सियत को देख अब पंजाब के साथ-साथ देश-विदेश के लोग भी चकित हैं। 7 फीट, 6 इंच लंबे जगदीप बाराबंकी शहर में पहुंच चुके है। बीर खालसा नाम से मशहूर ग्रुप के अध्यक्ष कंवलजीत के इस ग्रुप के नाम पांच गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज है। तो वहीं 14 गाट टैलेंट खेल चुके। यह जत्था रविवार को गुरुद्वारा से निकलने वाली शोभायात्रा में अपने जौहर दिखायेगा। 22 वर्ष पुराना पंजाब प्रांत के जिले तरनतारन का मशहूर बीर खालसा जत्था अपने 15 सदस्यीय जबाजो के साथ बाराबंकी आ चुका है इस ग्रुप ने कई गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम करने के साथ साथ विश्व के 14 गाट टैलेंट इण्डिया, एशिया, जर्मन, इटली, चकोस्लवकिया, फ्रांस, जाँर्जिया ग्रीस, अमेरिका, आस्टेªलिया सहित 20 से अधिक देशों में अपनी पहचान बना चुका है। इस ग्रुप में सबसे लम्बे कद के सदस्य सरदार जगदीप सिंह जो पंजाब के सबसे लम्बे पुलिसकर्मी हैं उनका नाम भी गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में सबसे लम्बे पुलिसकर्मी के रुप में दर्ज है। जगदीप सिंह ने संवाद्दाता दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव से अपने ग्रुप के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आगे कहा कि उनकी लम्बी साढ़े सात फुट होने के साथ वनज 200 किलो और सबसे बड़ी खूबी उनके कपड़े और पैर के जूतों का साइज 20 नम्बर हैं जिसके जूते केवल अमेरिका में मिलते हैं। उन्होने अपने परिवार में जानकारी देते हुए बताया कि चार भाई बहनों में वह सबसे छोटे और परिवार में अब तक के सबसे लम्बे व्यक्ति हैं। उन्होने अपने दादा जी का उल्लेख करते हुए कहा मेरे दादा औसत लम्बाई से अधिक लम्बे थे जिनकी लम्बाई छः फुट आठ इंच थी उनके बाद मैं सबसे लम्बा हूं। सरदार जगदीप सिंह ने कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह के प्रकाश पर्व में बीर खालसा अपनी कला और करतबों को दिखाने आया है। सबसे लम्बे सिक्ख के साथ शस्त्र विद्या और गतके का प्रदर्शन कोरियो ग्राफ किये गये हैं जो यहां के शहरवासियों के बीच किया जायेगा। उन्होने कहा कि गतके और करतब में उनका बीर खालसा ग्रुप मुगलकाल और 1984 के दंगो की तरफ भी समाज को सिक्खों की संघर्ष की यादे ताजा करता है।

आज निकलेगी पावन सवारी

रविवार को सरवंशदानी दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश उत्सव से पूर्व शहर में महाराज जी की पावन शाही सवारी (शोभा यात्रा) लाजपत नगर गुरुद्वारे से 1 बजे निकलेगी जिसमें बीर खालसा ग्रुप जो गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है के प्रेसिडेंट सरदार कंवलजीत सिंह और दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति सरदार जगदीप सिंह के द्वारा अदभुत करतब पूरे नगर में दिखाएंगे शोभा यात्रा छाया राजकमल पीरबटावन सटीबाजार घंटाघर धनोखर निब्लेठ चौराहा बेगमगंज होते हुए शाम को गुरुद्वारा पहुंचेगी। ये जानकारी सेवादार सरदार भुपेन्द सिंह, सरदार राजदीप सिंह, सरदार चरनजीत सिंह ने जारी की।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!