स्व रामचन्द्र बक्स सिंह की पुण्यतिथि पर गरीबों में बांटे कम्बल
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में पूर्व विधायक रामचंद्र बक्स सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर रामचंद्र बक्स सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। सीाा के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने कहा कि रामचंद्र बक्स सिंह बहुत ही ईमानदार जनसेवक थे। वह जनता की समस्याओं को सर्वप्रथम सुनते थे। वह अपने मिलनसार स्वभाव और संघर्ष के बलबूते कई बार विधायक व एमएलसी रहे। ऐसे संघर्षशील जुझारू महापुरुष के जीवन से हम सबको गरीबों मजदूरों नौजवानों महिलाओं और किसानों के हक अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रेरणा मिलती है। आज के इस दौर में लोकतंत्र को मजबूत बनाने रखने के लिए हर संघर्ष हर पीड़ा को सहने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा। अपने हक अधिकारों को बचाने के लिए मजबूत लड़ाई लड़नी होगी। तभी जन सामान्य की समस्याओं को समाप्त किया जा सकता है। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू ने अपने पिता स्वर्गीय रामचंद्र बक्स सिंह की पुण्यतिथि पर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जरूरतमंदों को पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के हाथों को कंबल वितरित कराए। विचार गोष्ठी के उपरांत सभी नेताओं कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने वरिष्ठ समाजवादी नेता रामनगर ब्लॉक के अध्यक्ष जय सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने वरिष्ठ सपा नेता जय सिंह यादव की याद में रामनगर में उनकी मूर्ति लगाने और 10 गरीब बच्चों की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी अपने खर्चे से कराने की घोषणा की। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, डॉ कुलदीप सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, हुमायूं नईम खान, भूपेंद्र सिंह बबलू, हसमत अली गुड्डू, कामता प्रसाद यादव, मोहम्मद सबाह, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, प्रीतम सिंह वर्मा, सहित कई लोग मौजूद रहे। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

