परिषदीय विद्यालयों में बेहतर हुई शिक्षा व्यवस्था: सतीश राज्यमंत्री ने किया प्राथमिक विद्यालय भेंदुआ में 31 अतिरिक्त कक्षांे का शिलान्यास
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
रामसनेहीघाट बाराबंकी। प्रदेश की योगी व केंद्र की मोदी सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए माध्यमिक विद्यालयों को कॉन्वेंट स्कूल की तरह विकसित करने का काम कर रही है। यह बातें खाद्य एवं रसद नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय भेंदुआ ब्रह्मनान में क्षेत्र के विद्यालयों को मिले 31 अतिरिक्त कक्षो का शिलान्यास अवसर पर आयोजित एक समारोह के दौरान कही। राज्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा की सरकार परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को ड्रेस, स्कूल बैग, जूता, मोजा, सहित पौस्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध करा रही है तथा कान्वेंट स्कूलों से भी अच्छी सुविधा बच्चों को देकर उनको शिक्षित करने के किये कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मामले में शिक्षकों द्वारा बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दी जा रही है। जिसके लिए अध्यापक बधाई के पात्र है। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि पहले बच्चों को टाटपट्टी पर बैठकर पढ़ना पड़ता था, बच्चे आपस मे हीन भावना रखते थे, विद्यालय आये वाले बच्चों में आपसी सौहार्द नही रहता था तथा बच्चे एक दूसरे से हीन भावना के तहत बात करते थे जिसे प्रदेश की योगी व केंद्र की मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने बच्चों में पैदा आपसी हीन भावना को दूर करते हुए सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बेंच की व्यवस्था है जिस पर बैठ कर शिक्षा ग्रहण कर रहे है सभी बच्चों को एक समान बैग, किताब, ड्रेस आदि देकर सबको एक माला में पिरोकर आपसी सामंजस की भावना बना दी। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र शेखर यादव ने राज्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक विद्यालय भेंदुवा ब्रम्हनान की प्रधानाध्यापिका ऋचा श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता जवाहर वर्मा, प्रधानसंघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सांसद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, मोहित श्रीवास्तव, सोम प्रकाश मिश्र, प्रदीप दृवेदी, कपिल जी सहित तमाम अध्यापक आदि मौजूद रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

