ठेकेदारों के साथ मिलकर हो रही संगठित लूट: रामबरन वर्मा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष रामबरन वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने अधिशासी अभियंता शारदा प्रखंड को ज्ञापन देकर नहरों की समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञातव्य हो कि जनपद की नहरों से सिल्ट सफाई वाह मिट्टी उठाने को लेकर विभाग द्वारा नीलामी की गयी थी। जिसके संबंध में जनपद की प्रमुख नहरों पर सिल्ट उठाई का कार्य ठेकेदारों द्वारा व खनन विभाग की देखरेख में किया गया। परंतु सिल्ट उठाने में ठेकेदार व विभाग की सांठगांठ से मानक को दरकिनार करके कार्य किया गया। जिसके कारण जैसे ही नजरों में पानी छोड़ा गया। नहरो के कटने की खबरें आने लगी। 28 दिसम्बर को मोहम्मदपुर बंकी में नहर कटने से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए। वहीं दूसरी तरफ 29 दिसम्बर को मसौली के अमदहा में नहर कटने से किसानों के आलू, सरसों, गेहूँ व अन्य फसलों को अपार हानि हुई है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष रामबरन वर्मा ने कहा कि विभाग ने ठेकेदारों के साथ मिलकर पूरे जनपद में संगठित लूट की है और नहरों के स्वरूप को बिगाड़ दिया है। जिससे जगह-जगह नहीं कट रही हैं और किसानों को नुकसान हो रहा है विभाग को इस बारे में अवगत करा दिया गया है यदि ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ विभाग कोई उचित कार्यवाही नहीं करता है तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगी और जनपद में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दास्त नही किया जाएगा। उनकी लड़ाई में किसान यूनियन सदैव खड़ी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा मंडल अध्यक्ष कपिल वर्मा जिला महासचिव चौधरी कमालुद्दीन मुन्ना भाई सुधाकर वर्मा विक्रांत सैनी सरवन कुमार कुलदीप यादव एडवोकेट सोनू वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

