पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने दो सौ गरीबों को बांटे कंबल

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

बाराबंकी। राजकीय इन्टर कालेज सिरौलीगौसपुर में विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह व पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने एसडीएम प्रिया सिंह की अध्यक्षता में 200 गरीबों को कंम्बल वितरित किया है।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के सुख दुख में सदैव साथ खडी है। हमारे प्रदेश के मुखिया के निर्देश के क्रम में गरीबों को ठन्ड से बचाने के लिए कम्बल वितरित किए जा रहे हैं। पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि हमारी केन्द्र व प्रदेश सरकार की कथनी करनी में फर्क नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आप लोगों को निःशुल्क राशन आयुष्मान कार्ड पर पांच लाख तक मुफ्त इलाज और ठन्ड को बढता देख आप सभी को कम्बल वितरित करवा रहे हैं। उन्होंने सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं को भी जनता को बताया। इस मौके पर तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार, विनोद श्रीवास्तव, शुभेन्द्र अवस्थी, मो० इदरीस, सुधांशू कटियार एंव समरजीत सिंह विनोद, सन्तोष कुमार पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

मुख्य सेविका की सेवानिवृति पर दी गई भव्य विदाई

बाराबंकी। बाल विकास परियोजना कार्यालय में मुख्य सेविका के पद पर तैनात लीला श्रीवास्तव शनिवार को सेवानिवृत्त हो गई। ब्लाक सभागार में सीडीपीओ अर्चना वर्मा के नेतृव में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सीडीपीओ अर्चना वर्मा सहित पूरे स्टाफ ने उपहार भेंट कर भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सीडीपीओ अर्चना वर्मा ने कहा कि लीला मैडम ने कई वर्षों से सिरौलीगौसपुर कार्यालय में मुख्य सेविका के पद पर कार्य कर रही है। इनका कार्य काल काफी सराहनीय रहा। ईश्वर से कामना है कि मैडम का आगे का जीवन भी हर्षाेल्लास के साथ बीते। इस मौके पर मुख्य सेविका कुसुम लता, रागिनी, सरोज, ईशा, रंजना, अनिता, सुंदरा, रमा, आकांक्षी वर्मा, राम समुझ, सुधीर पाण्डेय सहित तमाम लोगों ने उन्हें भाव पूर्ण विदाई दी। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर के चालक परशुराम भी सेवानिवृत्त हुए जिनको तहसील सभागार में भव्य विदाई दी गई।

समाजसेवी आशुतोष शुक्ला ने बांटे कम्बल

बाराबंकी। सर्दी का मौसम वर्तमान समय में पूरे सबाब पर है शुक्रवार को 1 डिग्री पारा चढ़ने के बाद भी लोगों को गलन से राहत नहीं मिली। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, आसपास के चौराहे पर लोग अलाव के सहारे रात गुजारते हैं। बीती रात समाजसेवी आशुतोष शुक्ला अपने सहयोगियों के साथ रात्रि मे नगर के विभिन्न चौराहो पर पहुंचकर आसपास अलाव ताप रहे गरीबों को कंबल वितरित किए। समाजसेवी आशुतोष शुक्ला रामानुज पांडे, आकाश सैनी, द्वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, बस स्टेशन, रामनगर तिराहा, नाका चौराहे पर जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए  ।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!