अपहरण कर फिरौती की मांग करने वाले 04 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी थाना देवा पुलिस टीम द्वारा अपहृत व्यक्ति को सकुशल किया गया बरामद, अपहरण कर फिरौती की मांग करने वाले 04 शातिर अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त 01 अदद वाहन के साथ किया गया गिरफ्तार- दिनांक-01.01.2023 को वादी अजीत कुमार पुत्र अनमोल सिंह वर्मा निवासी मऊजानीपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी ने थाना देवा पर सूचना दिया कि उनके पिता अनमोल सिंह जो काशीराम कालोनी में आलू की खरीद फरोख्त का कार्य करते है तथा रोजाना की तरह दिनांक-31.12.2022 की शाम को दुकान पर बैठकर किसानों से आलू खरीद रहे थे तभी अज्ञात कार सवार कुछ लोग आये और उनके पिता को जबरन कार में बैठाकर जनपद बहराइच लेकर चले गये तथा फिरौती के नाम पर 05 लाख रुपये की मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। उक्त सूचना पर थाना देवा पर मु0अ0सं0-03/2023 धारा 364ए भादवि पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना देवा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर सम्बन्धित 04 शातिर अभियुक्तों 1- शिवम जायसवाल पुत्र स्व0 हरीश निवासी प्रियदर्शनी कालोनी थाना मडियांव कमिश्नरेट लखनऊ 2- उमेश वर्मा पुत्र रामपाल वर्मा निवासी भखरौली कनपुरवा थाना कैसरगंज जनपद बहराइच 3- हुकुम सिंह पुत्र विद्याप्रसाद निवासी लोहन्जर थाना देवा जनपद बाराबंकी 4- बृजेश कुमार वर्मा उर्फ चन्दन पुत्र राजकुमार निवासी चकपिटानी थाना कैसरगंज जनपद बहराइच को आज दिनांक-01.01.2023 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद एक्सयूवी कार नं0 यूपी 32 ईजेड 2021 बरामद किया गया। अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि अपहृत व्यक्ति के ऊपर आलू के विक्रय का रूपये बकाया था जिसके द्वारा रुपये न दिये जाने पर अभियुक्तगण द्वारा जबरन अपहृत व्यक्ति के साथ बल का प्रयोग करते हुए अपने साथ ले जाने व अपने कब्जे में रखकर मृत्यु का भय दिखाते हुए उसके परिजनों से फिरौती की मांग की जा रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1- शिवम जायसवाल पुत्र स्व0 हरीश निवासी प्रियदर्शनी कालोनी थाना मडियांव कमिश्नरेट लखनऊ
2- उमेश वर्मा पुत्र रामपाल वर्मा निवासी भखरौली कनपुरवा थाना कैसरगंज जनपद बहराइच
3- हुकुम सिंह पुत्र विद्याप्रसाद निवासी लोहन्जर थाना देवा जनपद बाराबंकी
4- बृजेश कुमार वर्मा उर्फ चन्दन पुत्र राजकुमार निवासी चकपिटानी थाना कैसरगंज जनपद बहराइच
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

