रामनगर पुलिस टीम द्वारा तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 205 ग्राम अवैध मारफीन,वाहन बरामद-

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी  थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 205 ग्राम अवैध मारफीन, एक अदद तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद वाहन बरामद- जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 01.01.2023 को थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. तेगबहादुर सिंह उर्फ मिन्टू सिंह पुत्र चन्द्रमौल सिंह 2. दीपक शुक्ला पुत्र स्व0 ग्रीसचन्द शुक्ला निवासीगण अमोलीकला थाना रामनगर जनपद बाराबंकी 3. गौरव कुमार सोनी उर्फ ललित पुत्र अयोध्या प्रसाद सोनी निवासी गोबरहा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के पास से 205 ग्राम अवैध मारफीन, एक अदद तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर व एक अदद कार बरामद की गयी। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना रामनगर पर मु0अ0सं0-01/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 02/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध जनपद बाराबंकी व गोण्डा के विभिन्न थानों पर कई अभियोग पंजीकृत है

।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

 

Don`t copy text!