खेल से संतुलन, गति और फुर्ती बढ़ती है: संतशरण यादव जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा में विजेता टीम को किया सम्मानित
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। स्वर्गीय राम सुधाकर यादव की याद में रविवार को क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया। जिसके मुख्य अथिति जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि सन्तशरण यादव एडवोकेट रहे। इस दौरान नरेन्द्र वर्मा और सन्तशरण यादव ने टूर्नामेंट का शुभारम्भ कर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नरेंद्र वर्मा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल में कोई जीतता है तो कोई हारता है। लेकिन आपस मे मनभेद नही करना चाहिये बल्कि भविष्य में अच्छा खेल खेलने का प्रयास करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सन्तशरण यादव एडवोकेट ने कहा कि क्रिकेट को देखने में जितना मजा आता है, उतना ही फायदा इस खेल को खेलने से होता है। इससे ऊर्जा, ताजी हवा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा मिलती है। क्रिकेट के मैदान पर शारिरिक और मानसिक दोनों तरह से काम करना पड़ता है। जिस कारण मांसपंशियों मजबूत होती है। संतुलन, गति और फुर्ती बढ़ती है। क्रिकेट टूर्नांमेंट का मैच 12 ओवर का खेला गया। इस मैच की विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि सन्तशरण यादव ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडवोकट कमलेश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ओम प्रभा उर्फ बिट्टो, नीलू यादव, देशबन्धु यादव, संतोष कुमार, ज्योतिष यादव, प्रवीण कुमार, शिवा, संजीत यादव, नरेंद्र विक्रम सिंह, शिवम सिंह सहित लोग मौजूद रहे। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

