कड़ाके की ठंड में भी नहीं मिला जरूरतमंदों को कंबल निकाय चुनाव आगे बढ़ने से मतदाताओं से दूर हुए दावेदार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जैदपुर, बाराबंकी। साल के पहले ही दिन सूर्य देवता ने अपने दर्शन नहीं दिए। सुबह से ही हाड़ कांपने वाली ठंड से लोग परेशान रहे। लेकिन हरख ब्लाक क्षेत्र सहित कस्बा जैदपुर के जनप्रतिनिधि व चेयरमैन पद के दावेदारों द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण नहीं किए हैं। जिससे क्षेत्र के गरीब सर्दी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय तलाश कर रहे हैं। सर्दी शुरू होते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व समाज सेवियों द्वारा गरीब लोगों को कंबल दिए जाते थे। जिससे उनको ठंड से काफी राहत जरूर मिल जाती थी। जैदपुर कस्बे में नगर निकाय चुनाव के दावेदारों बड़ी उत्साह के साथ चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन ओबीसी आरक्षण के लिए चुनाव आगे टल गया। जिसके बाद से चुनाव लड़ रहे चेयरमैन पद के प्रत्याशियों ने भी समय की नजाकत को देखते हुए अपनी सेवा भाव से हाथ खींचने लगे हैं। चुनाव लड़ रहे दावेदारों द्वारा जिस तरह से अक्टूबर से लेकर दिसंबर माह तक लोगों की सेवा की जा रही थी। तो ऐसा लगता था कि इस बार हर गरीब तक कंबल और सर्दी से बचने की अच्छी व्यवस्था हो जाएगी। लेकिन 27 दिसंबर को हाईकोर्ट द्वारा पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के लिए दिए गए आदेश के बाद से दावेदारों में पहले जैसा जोश और जज्बा अब दिखाई नही देता है। कस्बे के 17 वार्डों में रहने वाले किसी भी जरूरतमंद को अभी तक समाजसेवी द्वारा कंबल वितरण नहीं किया गया है। नवाबगंज तहसीलदार द्वारा हर साल मिलने वाले कंबल अभी तक पात्रों को नही मिल पाए हैं। ऐसे में कंबल के इंतजार में सर्दियों की ठंडी रात काट रहे जरूरतमंदों को कंबल मिलने का का इंतजार है।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!