पंच प्यारो की अगुवाई में निकली शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव से पूर्व रविवार को शोभायात्रा पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु साहेब की शाही सवारी बड़ी धूमधाम से निकाली गई लाजपत नगर स्थित गुरूदारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी व सिख यूथ एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिख समुदाय के साथ ही सभी धर्माे के लोगों ने हिस्सा लिया गुरुग्रंथ साहिब की शोभा यात्रा जिस गली व रास्ते से होकर निकल रही थी उस रास्ते को लोग साफ कर शोभा यात्रा की सुंदरता बढ़ा रहे थे दूसरी तरफ शाही सवारी के आगे आगे गुरु महिमा अनुसार सिख महिलाओं द्वारा सेवा स्वरूप झाड़ू करते हुए पुष्प वर्षा कर वाहेगुरु की शान में चार चाँद लगा रही थी जगह जगह शाही सवारी का सभी धर्माे के लोगों ने स्वागत किया पंजाब से आए वीर खालसा दल और हलदा पाइप बैंड, मुगलसराय से आर्कैस्टा पार्टी लोगों का आकर्षण का केंद्र रहे। पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु महाराज जी की शाही सवारी गुरुद्वारा परिसर से शुरू होकर छाया राजकमल ईदगाह सटटी बाजार घन्टाघर धनोखर निब्लेट चौराहा बेगमगंज होते हुए पुनः गुरुद्वारा परिसर पहुंची शोभा यात्रा का जगह जगह श्रधालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। छाया चौराहे पे जसबीर सिंह ने सटटी बाज़ार में अपने प्रतिष्ठान पर व्यापारी नेता विनोद गाबा चरनजीत गाबा मिंटू गाबा ने शोभा यात्रा का स्वागत किया स्वागत करने में संतोष सिंह, संदीप बाथम, प्रभात वर्मा, धनोखर पर सुरेन्द्र वर्मा,दिनेश वैश्य, पंकज गुप्ता पंकी, लईया मंडी में धर्मेन्द्र यादव प्रदीप जैन,रवीनन खजांची ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में मुख्य रुप से व्यापारी नेता सरदार चरनजीत सिंह, प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह, सुमित्रा कौर, रंजीत कौर, नरेंद्र कौर, सुरजीत कौर, इंदरजीत कौर, कवलजीत कौर आदि मौजूद रहे।
दिखाये गये अदभुत करतब
बाराबंकी। शाही सवारी में हर वर्ष की भांति इस बार भी वीर खालसा दल गतका पार्टी जो गिनीज बूक में अपना नाम दर्ज करा चुकी के कंवलजीत सिंह,जगदीप सिंह के पूरी टीम के द्वारा अदभुद करतब दिखाये गए शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए मुगलसराय से सुरेन्द्र सिंह की पंजाबी आर्कैस्टा पार्टी में शामिल सेवादारों ने कीर्तन जसगायन किया लुधियाना (पंजाब) से आए पतविनदर सिंह और उनकी टीम ने हलदा पाइप बैंड की मधुर धुन से लोगों को आनंदित कर दिया लखनऊ से आयी संगत ने पूरे रास्ते में गुरु जसगायन किया यात्रा मुख्य मार्गाे से होती हुई गुरुद्वारा परिसर पहुंची उसके उपरांत गुरु का लंगर वितरित हुआ जिसे सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ बैट के चका गुरुद्वारा परिसर में भव्य आतिशबाजी की गई।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

