जैदपुर सहकारी बैंक ने खाताधारकों को किया जागरूक

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जैदपुर, बाराबंकी। नाबार्ड एवं जिला सहकारी बैंक लिमिटेड बाराबंकी की शाखा जैदपुर के तत्वाधान में वित्तीय साक्षरता का कार्यक्रम साधन सहकारी बरायन व साधन सहकारी समिति तेजवापुर में सभापति जिला सहकारी बैंक लिमिटेड सिद्धांत पटेल की मौजूदगी में आयोजित किया गया। जिसमें उपमहाप्रबंधक अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि आज के समय सबसे बड़ा काम पैसा बचाना होता। इसलिए छोटी छोटी पूंजी भी सहकारी बैंक में जमा कर सकते हैं। अनुभाग अधिकारी विष्णु कांत पांडेय ने कहा कि आज के दौर में हर खाताधारक को जागरूक रहना चाहिए। डायरेक्टर प्रतिनिधि श्रवण कुमार वर्मा, रामाचल वर्मा, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक शाखा जैदपुर अजय कुमार यादव ने सहकारी बैंक द्वारा चलाई जारही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। समिति के सभापति महादेव प्रसाद वर्मा, सुनील कुमार, सचिव प्रभारी सर्वेश, दिवाकर वर्मा, समिति स्टाफ शमीम, विपिन, जितेंद्र, देवकी नंदन, ग्राम प्रधान बरायन अरविंद कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान तेजवापुर राजनारायण सहित किसान व ग्रामीण भी उपस्थिति थे। कार्यक्रम में जादू के माध्यम से लोगों फ्राड कॉल से बचने व बचत करने के लिए भी जागरूक किया गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!