तुर्की के सैनिक, सीरिया के इदलिब में बाक़ी रहेंगेः अर्दोग़ान

https://www.smnews24.com/?p=6122&preview=true

रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा है कि तुर्की के सैनिक, सीरिया के इदलिब में बाक़ी रहेंगे।

तुर्की के राष्ट्रपति ने धमकी देते हुए कहा है कि सीरिया के इदलिब प्रांत में हमारे सैनिक मौजूद रहेंगे।रजब तैयब अर्दोग़ान का कहना है कि तुर्की के सैनिक, उत्तरी सीरिया से पीछे नहीं हटेंगे।  उन्होंने कहा कि इस बारे में मैं रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन से भी भेंट करूंगा।इसी बीच तुर्की के रक्षामंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि चुनाव के बाद ही तुर्की के सैनिकों की सीरिया से वापसी संभव हो सकती है किंतु अभी नहीं।  उधर तुर्की की सेना ने सीरिया के इदलिब प्रांत में बहुत से सैन्य उपकरण भेजे हैं।ज्ञात रहे कि इदलिब प्रांत को आतंकवादियों से मुक्त कराने के उद्देश्य से सीरिया के सैनिक पिछले दो महीनों से सैन्य अभियान चला रहे हैं जबकि तुर्की इसका खुलकर विरोध कर रहा है।  तुर्की ने आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के नाम पर सीरिया के एक भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया है।

सीरियाई सैनिकों ने भी अमेरिकी सैनिकों के अहंकार की निकाली हवा, अमेरिकी सैनिक उल्टे पांव लौटने पर मजबूर

जानकार हल्कों का मानना है कि अमेरिकी सैनिकों की गश्त जासूसी गश्त थी
सीरियाई सैनिकों ने इस देश के पूर्व में स्थित अलहस्के की दो चेक पोस्टों से अमेरिकी सैनिकों को नहीं जाने दिया और इन सैनिकों को विवशतः वापस लौटना पड़ा।अलहस्के प्रांत के एक सुरक्षा सूत्र ने बताया है कि इस प्रांत की अलहस्के- तल्ले असवद चेक पोस्ट पर सीरियाई सैनिकों ने अमेरिकी सैनिकों को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।इसी तरह सीरिया के रक्षा सूत्र ने बताया है कि इस देश के सैनिकों ने जबले कौकब नामक क्षेत्र में भी स्थित चेक पोस्ट से अमेरिकी सैनिकों की गश्ती टुकड़ी को नहीं जाने दिया।सीरिया के रक्षा सूत्र ने बताया है कि अमेरिकी सैनिकों की गश्ती टुकड़ी का यह कार्य एक प्रकार का नया परिवर्तन है क्योंकि वे सीरियाई सेना के महत्वपूर्ण केन्द्रों पर जाने का प्रयास कर रहे थे।
जानकार हल्कों का मानना है कि अमेरिकी सैनिकों की इस प्रकार की गश्त जासूसी गश्त थी जिसकी वजह से सीरियाई सैनिकों ने उन्हें वापसी का मार्ग दिखाया

Don`t copy text!