डीएम के आदेशों के बावजूद नगर में साप्ताहिक बंदी का खुलकर उड़ाया मजाक
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं।बिसौली डीएम के आदेशों के बावजूद नगर में साप्ताहिक बंदी का खुलकर मजाक उड़ाया गया। प्रशासन की उदासीनता से नगर के अधिकांश मार्केट शुक्रवार को खुले नजर आए। यहां बता दें कि विगत दिनों जिलाधिकारी मनोज कुमार ने जनपद में साप्ताहिक बंदी को कड़ाई से लागू करने के आदेश जारी किए थे। नगर में शुक्रवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी पर उक्त आदेशों का कोई प्रभाव नजर नहीं आया। तहसील प्रशासन भी डीएम के आदेशों का पालन कराने में हाथ खड़े करता दिखाई दिया। लोगों में इसको लेकर आज काफी चर्चा रही।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

