बाराबंकी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में 14 जनवरी तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। उन्होने बताया कि शीतलहर के दृष्टिगत छात्रहित में प्रदेश के कक्षा-9 से कक्षा 12 तक के समस्त बोर्डाे के समस्त विद्यालयों की कक्षाओं का समय 14 जनवरी तक प्रातः 8ः50 से अपरान्ह 02ः50 के स्थान पर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक किया गया है। उन्होने बताया कि उक्त तिथि तक विद्यार्थियों हेतु इण्टरमीडिएट कालेज एवं हाईस्कूल से सम्बद्ध प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल तक की कक्षाएं भी संचालित नहीं होगीं। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

