चितरी में ग्रामीणों ने आवारा गोवंश को प्राइमरी स्कूल में किया बंद।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
परेशान ग्रामीणों ने आवारा गोवंश को स्कूल में किया बंद सरकार की जगह जगह हो रही आलोचनाएं। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के आदेशों के बाद भी आवारा गोवंश नहीं हुए बंद।
बदायूं। दातागंज आपको बता दें पूरा मामला हजरत पुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चितरी का है जहां पर आवारा गोवंश से परेशान ग्रामीणों ने सभी आवारा गोवंश को प्राइमरी स्कूल में बंद कर दिया है ग्रामीणों ने बताया कि अब सब्र का बांध टूट गया है सरकार किसानों की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है क्योंकि रात भर खेत रख आने के बावजूद भी आवारा गोवंश सारी फसल बर्बाद कर देते हैं जिससे परेशान ग्रामीणों ने सभी गोवंश को प्राइमरी स्कूल में बंद कर दिया यह समस्या एक गांव की नहीं है हर जगह किसानों का यही हाल है पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के आदेशों के बाद किसानों में एक उम्मीद जागी थी लेकिन अब किसानों का सब्र का बांध टूट गया है किसानों ने योगी सरकार को दोबारा सत्ता में इसलिए बिठाया था की इस बार हो सकता है आवारा गोवंश से निजात मिल जाए लेकिन किसानों को सिर्फ निराशा ही मिली देखते हैं अधिकारी कर्मचारी पशुधन मंत्री धर्मपाल के आदेशों का कब तक पालन करते हैं या फिर उनके आदेशों की खुलकर धज्जियां उड़ाते हैं।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

