मैसर्स नकवी ट्रेडर्स द्वारा सफाई श्रमिकों एवं अन्य श्रमिकों की भर्ती कल 9 जनवरी से की जाएगी

मुकीम अहमद अंसारी

 

सहसवान। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने नोटिस द्वारा मैसर्स नकवी ट्रेडर्स द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु सफाई श्रमिकों एवं अन्य श्रमिकों की आपूर्ति की जा रही थी जो आपूर्तित श्रमिकों द्वारा नियमित सफाई कर्मचारियों के बहकावे में आकर दिनांक 7 जनवरी 2023 से नगर में सफाई का कार्य नहीं किया जा रहा है जिससे नगर की सफाई व्यवस्था बाधित हो रही है एवं श्रमिकों का नियमित सफाई कर्मचारियों के साथ हड़ताल पर जाने का कोई औचित्य नहीं है इसलिए आदेशित किया गया है कि आप अपने द्वारा पालिका को आपूर्तित सफाई कर्मचारियों को 7 जनवरी से नगर मैं सफाई कार्य न करने के कारण उक्त तिथियों का मजदूरी न देते हुए उनको कार्य से हटाते हुए उनके स्थान पर अन्य श्रमिकों की आपूर्ति नगर पालिका परिषद सहसवान को करने के निर्देश मैसर्स नकवी ट्रेडर्स को दिए हैं दिनांक 9 जनवरी से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Don`t copy text!