पुलिस की सक्रियता ने चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद, चोर फरार

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली, बाराबंकी। थाना क्षेत्र के एक गृह स्वामी के घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर शनिवार की रात चोरी हो गया। घर पर ट्रैक्टर मौजूद न होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। पीआरवी और मसौली पुलिस को दूर भाष पर घटना की सूचना दी गई। पुलिस की सक्रियता से मसौली चौराहे पर ट्रैक्टर मिल गया लेकिन चोर भागने में कामयाब रहे। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नयागांव निवासी लाल जी पुत्र ब्रह्मादिन का पावर टैक्टर नम्बर यू पी 41ए आर 1748 घर के बाहर खडा था। शनिवार की रात करीब 2 बजे परिजन उठे तो देखा कि ट्रैक्टर नही है तो परिजनों में हड़कंप मच गया।इस घटना की सूचना तत्काल दूरभाष पर पीआरवी और मसौली पुलिस को दी गई। मसौली पुलिस हरकत में आई और पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को को अलर्ट किया तो मसौली चौराहे पर भयारा मोड़ पर पिकेट पर मुस्तैद सिपाही कमलेश कुमार और होमगार्ड सोहन लाल ने चेकिंग शुरू कर दिया। तभी रामनगर की ओर जा रहा तेज रफ्तार पावर ट्रैकटर को रोकने का प्रयास किया। तो चोर रोकते-रोकते सहारा ढाबा तक पहुंच गये। पुलिस ने पैदल पीछा किया तो चोरों ने ट्रैक्टर को चलती दशा में छोड़ कर भाग निकले। जब ट्रैकटर नम्बर का मिलान किया गया तो लालजी का टैक्टर ही निकला। रविवार को टैक्टर मालिक को बुलाकर उनको सूपुर्द कर दिया गया है। पुलिस की कार्यवाही से परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!