स्वामी विवेकानन्द के विचारों को करंे साकार: दिनेष श्रीवास्तव
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। स्वामी विवेकानन्द के विचार मनुष्य के जीवन को आत्मिक ज्ञान प्रदान करते हैं। जो युवाओं के लिए प्रेरणा से ओत प्रोत हैं। अगर उनके विचारों को इंसान अपने जीवन में साकार करके आलस्य का त्याग कर दे तो एक साधारण मनुष्य सफलता की ऊंचाईयो तक पहुंचकर अपने साथ साथ अपने देश के विकास में कल्याणकारी योगदान निभाने के काबिल हो सकेगा। उक्त बात स्वामी विवेकानन्द की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में पत्र दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कही। बीते पांच वर्षों की भांति शहर के नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में स्थित विवेकानन्द की प्रतिमा पर पत्रकार दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा स्वामी जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी जिसमें आये प्रबुद्धजनों ने प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद बारी-बारी से अपने विचार प्रकट किये। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक डा. विकास यादव, रवि बाजपेई, सरदार सिंदल सिंह, पत्रकार गोविन्द वर्मा, अंकित मिश्रा, अर्जुन सिंह राजपूत, सरदार चरणजीत सिंह, एन.एन.तिवारी ‘सुबोध‘, राम शरण मौर्या सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270