चेयरमैन जगदीष गुप्ता ने गरीबों को बांटे कम्बल
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी। नगर पंचायत टिकैतनगर में लोगो को कंपकंपाती ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को भाजपा नेता पुरुषोत्तम तिवारी व चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने गरीब, असहाय, वृद्ध 200 लोगों को कंबल व गर्म वस्त्र वितरित किए। कड़ाके की सर्दी में हर वर्ग परेशान नजर आ रहा है। वहीं, गरीब व जरूरतमंद की हालत और पतली हो रही है। उनकी परेशानी को देखते हुए भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक पुरुषोत्तम तिवारी ने लोगों को कंबल व गर्म वस्त्र वितरित किए। कंबल व गर्म वस्त्र जैकेट ,टोपी मिलते ही जरूरतमंदों के चहरे खिल उठे। इस मौके पर चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सभी लोगो से कंबल व गर्म वस्त्र के लिए सहयोग की अपील की जा रही है। जिससे सभी जरूरतमंद को इसका लाभ मिल सके। कहा कि बढ़ते ठंड व शीतलहर को देखते हुए प्रशासन द्वारा गरीबों- वंचितों को कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही अलाव की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि इस कड़ाके की ठंड से असहाय लोगों को राहत मिले और उनकी सुरक्षा हो सके। राकेश शुक्ला, पंकज मिश्रा, रामजी तिवारी, ललित शर्मा, राजेश शर्मा फक्कड़,अजय चौधरी, समरजीत सिंह विनोद, लीलाधर मिश्रा, आनंद निगम, सत्यम गुप्ता मौजूद रहे। मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456