खेल से राष्ट्र प्रेम की भावना मजबूत होती है: ज्ञान सिंह
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। खेल से राष्ट्र प्रेम की भावना मजबूत होती है। खेल का खेलना हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण हैं। जीवन में परस्पर सहयोग और प्रेम का बना रहे। इनसे ही संसार रहने योग्य बनता है। खेलकूद से परस्पर सहयोग तथा प्रेम की भावना बढ़ती है। क्रिकेट तथा खेल टीम भावना से खेले जाते हैं। उक्त उद्गार विधानसभा जैद्पुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम जलालपुर में आयोजित वार्षिक क्रिकेट टॅूर्नामेन्ट के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि सपा नेता ज्ञान सिंह यादव ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त करने के उपरान्त व्यक्त किये। विशिष्ट अतिथि पंकज शर्मा ने ने बच्चो से विभिन्न खेलो में भाग लेने की अपील की। टूॅनामेट में विजेता टीम ग्राम रायपुर को मुख्य अतिथि श्री यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंकज शर्मा, ग्राम प्रधान अजय यादव, गुड्डू, गिरजेश रावत, बृजकिशोर, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

