समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित कर रही सरकार: धर्मेन्द्र यादव प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृत पत्र पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। विकास खण्ड देवा की ग्राम पंचायत पवय्याबाद व देवगांव में आयोजित ग्राम चौपाल में देवा ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव ने देवगांव, मऊजानीपुर, कोड़री, पवय्याबाद, कोटवाकला, सलारपुर गांव के 68 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत पत्र का वितरण करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की महत्त्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पहुंचे तथा गांव की समस्याओ का निदान गांव में हो इसलिए सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है जोकि एक सराहनीय कदम है सरकार हर पात्र व्यक्ति को पक्की छत मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विशेष रूप से संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी पूजा पांडे, जेई दिनेश कुमार,पूर्व प्रमुख देवा इच्छवाकू मौर्य, प्रधान ज्योत्सना मौर्य,प्रधान आनंद कुमार, पूर्व प्रधान रामनाथ यादव सहित अन्य गांवो के पंचायत सचिव व सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।  बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!