विवेकानन्द संदेश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। युवाओं के हृदय सम्राट और प्रेरणा स्रोत, विश्व में सनातन धर्म की पहचान और भारत का झण्डा फहराने वाले स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर विवेकानन्द संदेश यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। नाका चौराहा पर अंगवस्त्र देकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदीप जैन, रविनन खजांची, सरदार चरनजीत अंबरीश अम्बर, भानू प्रताप सिंह, अजय गुरुजी, मनीष निगम, अंकित वैश्य, बृजेश वैश्य, कपिल जैसवाल, शिव कुमार गुप्ता ने गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा लाजपत नगर में यात्रा का पुष्प वर्षा किया। इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानन्द की मूर्ति पर माला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रबन्धक कमेटी के प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह, सरदार चरनजीत सिंह, सरदार मनमीत सिंह, सरदार गगनदीप सिंह, सरदार करमजीत सिंह, सरदार जसविंदर सिंह,तेजेन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह, अवतार सिंह, भूपेन्द्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।  सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!